भोटिया पड़ाव स्थित दुर्गा सिटी सेंटर में लगे बोर्ड में आग लग गई। इससे दुर्गा सिटी सेंटर में अफरा तफरी मच गई। लोगों और पुलिस ने कुछ समय में ही आग पर काबू पा लिया। समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
रविवार सायं करीब साढे़ सात बजे भोटिया पड़ाव स्थित दुर्गा सिटी सेंटर के तिमंजिले में लगे मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के बोर्ड में लगे बिजली के मीटर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। मौके पर जुटे दुकानदार आग बुझाने लगे।
सूचना मिलने पर भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी डीएन गोस्वामी और अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और लोगों ने कुछ देर में ही आग पर काबू पा लिया गया। दुर्गा सिटी कांपलेक्स के स्वामी वीरेंद्र चड्डा ने बताया कि कांपलेक्स में आग पर काबू पाने के पूरे संसाधन उपलब्ध थे। इसके चलते आग पर जल्दी काबू पा लिया गया। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय कांपलेक्स में था। अब यह दूसरी जगह शिफ्ट हो गया है।