फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष के स्वागत में हुआ दुर्गा सप्तशती पाठ

विज्ञापन
रामनगर हनुमान धाम मंदिर में दर्शन के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालु। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
हल्द्वानी। श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड़ में नव वर्ष के स्वागत के साथ ही देश की खुशहाली, शांति, सौहार्द के लिए सामूहिक दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी और चौधरी समपरपाल सिंह ने सामूहिक पूजन के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ की शुरुआत कराई।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा, विशन दत्त थुवाल, पान सिंह बिष्ट, अनिल मिश्रा, डॉ. चंद्रबल्लभ बेलवाल, आचार्य मनीष जोशी, आचार्य प्रकाश उप्रेती, महेश जोशी, हिमांशु तिवारी, कैलाश गुरुरानी, भास्कर भट्ट, आदि मौजूद रहे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए महेश चंद्र जोशी को सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. चंद्रबल्लभ बेलवाल ने किया।
महात्मा गांधी इंटर कालेज में सर्व धर्म समभाव कार्यक्रम
हल्द्वानी। महात्मा गांधी इंटर कालेज में बुधवार को नव वर्ष की शुरूआत पर सर्व धर्म समभाव एवं राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक बिपिन चंद्र पांडे ने स्वरचित गीत सुनाया। डा. नवीन चंद्र जोशी, एडवोकेट मोहम्मद युसुफ , महात्मा गांधी इंटर कालेज के प्रबंधक मोहन सिंह बोरा और एचएनइका के प्रधानाचार्य बीएस सामंत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अरुणोदय की पूर्व अध्यक्ष पुष्पलता जोशी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बीबी जोशी, कोषाध्यक्ष केसी बेलवाल, जहीर अंसारी, डा. टीसी परगांई, वीके जोशी, बलराम प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद आर्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

अवंतिका कुंजदेवी मंदिर में सुंदरकांड
लालकुआं (नैनीताल)। अवंतिका कुंज देवी मंदिर में बुधवार को संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। पंडित कृष्णानंद उपाध्याय ने सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान नारायण भट्ट, भागीरथी भट्ट, मंदिर कमेटी के महामंत्री भुवन पांडे, जीवन कबड़वाल, गीता भट्ट, रश्मि कबड्वाल, नीमा पांडे, मुन्नी पांडे, विमला गोयल, दीपा पांडे, नीमा पांडे, गीता राणा आदि रहे।
हनुमान धाम और गर्जिया में उमड़े श्रद्धालु
रामनगर (नैनीताल)। स्थानीय लोगों ने गर्जिया माता मंदिर और हनुमान धाम समेत अन्य मंदिरों में पहुंचकर नया साल मनाया। हल्द्वानी, काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर समेत विभिन्न जगहों से श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे। हनुमान धाम के मीडिया प्रभारी पवन अग्रवाल ने बताया कि हनुमान धाम में भक्तों की काफी भीड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें