फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कलश यात्रा के साथ कल शुरू होगा दुर्गा पूजा महोत्सव

Sat, 27 Sep 2025 10:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
दुर्गा पूजा महोत्सव के संबंध में जानकारी देते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित 69वां दुर्गा पूजा महोत्सव रविवार को शुरू होगा। रविवार सुबह कलश यात्रा और सांस्कृतिक झांकी से इसका आगाज होगा। कमेटी की ओर से सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को सेवा समिति हॉल में हुई पत्रकार वार्ता में दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि महोत्सव 28 सितंबर से दो अक्तूबर तक मनाया जाएगा। महासचिव उमेश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक दिन स्टार नाइट होंगी। 29 सितंबर को लोकगायक इंदर आर्य, लोकगायिका मेघा चंद्रा, 30 सिंतबर को फौजी ललित मोहन जोशी, एक अक्तूबर को माया उपाध्याय की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण होगी। राकेश कुमार ने बताया कि लाइव प्रसारण के माध्यम से जनता घर बैठे मां दुर्गा के दर्शन कर सकेगी। यहां मंजू रौतेला, तृप्ति मजूमदार, डॉली भट्टाचार्या, सुरेश चौधरी, दिनेश भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें