फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हल्दूचौड़ में डंपर ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा,मौत

Mon, 31 Aug 2026 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दूचौड़। हल्दूचौड़ चौराहे पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि डंपर से टकराने के बाद स्कूटी सवार युवक का सिर पूरी तरह कुचल गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग विभत्स नजारा देख सिहर गए। पुलिस ने शव को 108 वाहन की मदद से मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हिम्मतपुर चौमवाल, बेरीपड़ाव निवासी कमल पांडे (35) रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे स्कूटी से हल्दूचौड़ चौराहे पर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वह हल्द्वानी की ओर से तेज गति से आ रहे डंपर की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसका सिर कुचल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक मौके से वाहन लेकर भाग निकला।
कुछ देर बाद यही डंपर घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ा मिला। पुलिस घटना स्थल से मृतक की स्कूटी और डंपर को चौकी ले गई। जानकारी के मुताबिक मृतक कमल पोल्ट्री फार्म चलाता था। उसके पिता पूरन चंद्र पांडेय का निधन हो चुका है। घर में उसकी पत्नी कमला पांडे, मां मोहनी देवी और बड़ा भाई महेश पांडे हैं।
विज्ञापन

उधर कमल पांडे की हादसे में मौत की सूचना से हिम्मतपुर चौमवाल और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। घर पर उसकी माता का रो-रोकर बुरा हाल है। कमल की सात वर्ष की पुत्री है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें