फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: परीक्षा परिणाम घोषित न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Mon, 31 Aug 2026 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। छात्रनेताओं ने बीए द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित न होने पर नाराजगी व्यक्त की है। छात्र नेता विनय जोशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत से मिला और ज्ञापन सौंपकर जल्द परिणाम जारी करने की मांग की। छात्र नेता विनय जोशी ने कहा कि परीक्षा परिणामों में अत्यधिक देरी के कारण छात्र-छात्राओं को अगली कक्षाओं में प्रवेश लेने और आगे की पढ़ाई जारी रखने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समय के भीतर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो वे अपनी पूरी टीम के साथ धरने पर बैठने को बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें