मोटाहल्दू में क्रशर स्वामी के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी करते वाहन स्वामी
- फोटो : HALDUCHOD
हल्द्वानी। डंपर स्वामियों की भाड़े की बढ़ोतरी और रायल्टी कम करने की मांग को लेकर हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। गौला खनन के 11 गेटों में चार गेटों से ही खनिज निकासी हुई है। गौला संघर्ष समिति का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है, हड़ताल जारी रहेगी।
गौला संघर्ष समिति के पम्मी सैफी ने कहा के सरकार को बेरोजगारी देखते हुए जल्दी से जल्दी रॉयल्टी के रेट कम करने चाहिए। प्रकरण पर एक बैठक आंवला चौकी गेट पर की जाएगी, जिसमें आगे के आंदोलन की रणनीति तय होगी। तराई पूर्वी वन प्रभाग गौला रेंज के आरओ आरपी जोशी ने बताया कि सात गेटों से खनिज निकासी नहीं हुई है। केवल चार गेटों से करीब साढ़े आठ सौ वाहनों ने खनिज निकासी की है।