फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालधन में डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मालधनचौड़ (नैनीताल)। गांधीनगर नंबर तीन में मंगलवार को खनन से भरे डंपर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इसमें पुत्र को हल्की चोटें आईं, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। डंपर के नीचे आने से स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद भड़के ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे ढेला बैराज से उपखनिज लेकर जा रहे डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटी सवार शिवनाथपुर नई बस्ती निवासी 50 वर्षीय दीपक कुमार और उनका 25 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार छिटककर घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने डंपर को घेर लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस चौकी से जगवीर सिंह मौके पर पहुंचे। इस पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की शह पर ही क्षेत्र में खनन हो रहा है।
बाद में कोतवाल अबुल कलाम पहुंचे, जिस पर ग्रामीणों ने मालधन चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों को हटाने की मांग की। कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। घटनास्थल पर महेंद्र आर्य, ओमप्रकाश प्रधान, राहुल कांडपाल, कृष्ण कुमार, ग्रामप्रधान गौतमनगर राजेंद्र प्रसाद, चंद्रनगर विनोद नारायण, प्रधान पति सुमित कुमार, देवेंद्र चंदोला, वीरेंद्र कुमार, मनोज चंदोला, दुर्गाप्रसाद, भुवन शास्त्री, संजय कुमार, रवि कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

ढेला बैराज में अवैध स्टॉक और बड़े बड़े गड्ढे
मालधनचौड़। ग्रामीणों की मांग पर कोतवाल ढेला बैराज में किए गए खनिज भंडारण के निरीक्षण को पहुंचे। खनन के गड्ढे और अवैध स्टॉक को देखा। सूचना पर एसडीएम विजयनाथ शुक्ल भी मालधन पहुंचे। उन्होंने सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता, अवर अभियंता को फटकार लगाई। वन विभाग, राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग की टीम बनाकर अवैध भंडार की नापजोख करके सील करके सिंचाई विभाग के जेई के सुपुर्द करने के निर्देश दिए। खनन के वाहनों को रोकने के लिए उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग खनन गेटों और डैम के रास्तों में लोहे के गार्डर लगाएगा और लोनिवि रामनगर रेलवे अंडरपास 64 गेट पर लगाए लोहे के गार्डर की ऊंचाई को कम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें