फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पांच दिन पूर्व फौजी के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सावल्दे के ग्रामीणों ने कोतवाली में सीओ का घेराव किया। शीघ्र ही गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

15 जनवरी को ग्राम देवीपुरा बासीटीला निवासी दीपक बिष्ट ने दी तहरीर में बताया था कि उसका दोस्त फौजी किशोर आर्य इन दिनों छुट्टियों में घर आया है। बताया कि वह शुक्रवार को रामनगर से खरीदारी कर गांव जा रहा था, जिसे ग्राम चोरपानी के पास 10-15 युवकों ने रोका और हमला कर दिया। इसमें फौजी घायल हो गया और उसका हाथ टूट गया। मंगलवार को कोतवाली पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीते सोमवार को जमानत पर छूटे आरोपी पप्पी सागर ने फिर फौजी का पीछा करते हुए गालीगलौज की।
इस दौरान भाजपा नेता दिनेश मेहरा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष यतिन रौतेला, भूपेंद्र सिंह खाती, किशोर आर्य, दीपक बेलवाल, इंदर लाल, विक्की रावत, कमल रावत, चंदन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं सीओ पंकज गैरोला ने बताया कि कुछ दिन पहले फौजी के साथ हुई मारपीट में ग्राम लूटाबड़ निवासी पप्पी सागर, जैद, अरविंद चंद्रा समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 323, 341, 427, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बताया कि मंगलवार को जैद उर्फ जैदी निवासी गैस गोदाम और अरविंद चंद्रा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें