फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस वाहन की टक्कर से नदी में जा गिरा डंपर

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह रसोई गैस ले जा रहा वाहन रामगाढ़ पुल के पास सड़क किनारे खड़े डंपर में घुस गया। टक्कर से डंपर रामगाड़ नदी में जा गिरा। वहीं, खैरना से हल्द्वानी जा रहा एक डंपर भी रसोई गैस वाहन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी से अल्मोड़ा निर्माण सामग्री लेकर जा रहा डंपर रामगाढ़ पुल के पास खराब हो गया था। इस पर चालक कमल सिंह ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इस बीच हल्द्वानी से द्वाराहाट रसोई गैस लेकर जा रहा वाहन डंपर में घुस गया। हादसे में डंपर पुल के पैरापिट तोड़ता हुआ 20 मीटर नीचे रामगाढ़ नदी में जा गिरा। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान खैरना से हल्द्वानी जा रहा एक डंपर भी गैस वाहन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। चौकी प्रभारी आशा बिष्ट ने बताया कि मामले में फिलहाल कोई तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें