फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने मां के सामने मासूम को कुचला, मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। गौला निकासी गेट में मां के सामने डंपर की चपेट में आने से दो साल के मासूम की मौत हो गई। घटना से गुस्साए श्रमिकों ने मौके पर जाम लगा दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को गौला निकासी गेट के पास रहने वाले गौला श्रमिक पप्पू सक्सेना का दो साल का बेटा अरुण अपने घर के सामने मैदान में खेल रहा था। इस दौरान अरुण रेता खाली कर वापस आ रहे डंपर की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गौला नदी श्रमिकों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने करीब आधे घंटे तक खनन वाहनों की निकासी ठप कर जाम लगा दिया। कोतवाल सुधीर कुमार सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के समझाने के बाद श्रमिक शांत हुए और वाहनों की निकासी सुचारु हुई।
कोतवाली में चालक के तहरीर सौंपी
देर शाम बच्चे के पिता की ओर से कोतवाली में डंपर स्वामी के खिलाफ तहरीर सौंपी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने पुलिस से गौला रोड में डंपरों की रफ्तार पर नियंत्रण के लिए गश्त कराने की मांग की है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है दुर्घटना को अंजाम देने वाला डंपर चालक स्टोन क्रशर में रेता खाली कर वापस खाली प्लॉट पर डंपर खड़ा करने जा रहा था। इस दौरान हादसा हुआ। हादसे के बाद डंपर चालक मौका पाकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना बच्चे की मां घटनास्थल से जरा सी दूरी पर नल पर कपड़े धो रही थी। हादसे के बाद से अरुण की मां बदहवास है। पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें