फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चौराहा चौड़ीकरण के चलते भारत रत्न पंत की प्रतिमा का विस्थापन कार्य शुरू

Wed, 15 Oct 2025 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
मल्लीताल में मशीनों से पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा को हटाती लोनिवि की टीम- संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। शहर के सात चौराहों के चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के चलते मल्लीताल स्थित भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा को विस्थापित करने का कार्य शुरू हो चुका है। इसके बाद चौराहा चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन


लोनिवि की ओर से शहर के सात चौराहों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। तल्लीताल डांठ से महात्मा गांधी की प्रतिमा विस्थापित करने के बाद अब मल्लीताल स्थित भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा के विस्थापन का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए पूर्व स्थल से करीब दस मीटर पीछे नया स्थल स्थापित किया जाना है। मंगलवार को लोनिवि के अधिकारियों ने मजदूरों व मशीन की मदद से प्रतिमा को हटाने का कार्य शुरू कराया। अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि प्रतिमा को हटाने के बाद नए स्थल पर स्थापित किया जाएगा। प्रस्तावित प्रोजेक्ट के तहत चौराहे का चौड़ीकरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें