हल्द्वानी, बरेली रोड में कवि इंटर प्राइजेज में दूसरी कार को टक्कर मारकर शो रूम का शटर तोड़कर कर घुस?
हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित मंगलपड़ाव क्षेत्र में रविवार रात एक अनियंत्रित कार शटर तोड़कर दुकान में घुस गई। दुकान क्षतिग्रस्त हो गई हालांकि कार में सवार लोगों को मामूली चोट आई हैं।
रानीखेत से रविवार की रात एक कार बरेली की ओर जा रही थी। इस समय कार अनियंत्रित होकर अब्दुल्ला बिल्डिंग के पास एक दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गई। सूचना पर पहुंचे एसएसआई मंगल सिंह ने बताया कि कार चालक को झपकी आने से हादसा हो गया। कार चालक रानीखेत से परिवार के साथ वापस घर बरेली की ओर जा रहा था। बताया कि प्राथमिक उपचार के लिए सभी को अस्पताल भेजा है। (माई सिटी रिपोर्टर)
गैस रीफिलिंग में पांच सिलिंडर बरामद
हल्द्वानी। आपूर्ति विभाग और बनभूलपुरा पुलिस की टीम ने लाइन नंबर आठ में छापा मारकर अवैध रीफिलिंग के सामान के साथ पांच घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए लेकिन दुकानदार पुलिस को देखते ही भाग निकला।
आपूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस के उपनिरीक्षक संजय बोरा की टीम के साथ लाइन नंबर आठ बेलाली मस्जिद के पास दुकान में छापा मारा गया, जहां से चार बड़े और एक छोटा गैस सिलिंडर बरामद किया गया। बताया कि फरार दुकानदार की पुलिस तलाश कर रही है। (माई सिटी रिपोर्टर)