नैनीताल। नैनीताल में बर्फबारी और बारिश के बाद कड़ाके की ठंड से बीडी पांडे अस्पताल में सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। इसमें बाल मरीजों की संख्या ज्यादा है। डॉक्टर मरीजों को ठंड से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. दुग्ताल ने बताया कि इन दिनों ठंड के चलते बुखार, जुकाम, सिर दर्द, बुखार की शिकायत लेकर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि मरीज ठंड से अपना बचाव करें। हर रोज कुछ देर धूप जरूर सेंके। बाहर के खाने से बचें। बीडी पांडे अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र सिंह मेर ने बताया कि अस्पताल में 70 से ज्यादा बच्चों की ओपीडी हो रही है। लगभग 50 बच्चे सर्दी, जुकाम व बुखार से परेशान हैं। बदलते मौसम में बच्चों को ठंड से बचाना जरूरी है।