फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बिरसिंग्या तक सड़क बनने की उम्मीद जगी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के बिरसिंग्या गांव के ग्रामीणों की उम्मीद वन मंत्रालय से सड़क निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के साथ जगी है। अब बिरसिंग्या गांव में पांच किमी सड़क का निर्माण कार्य होगा। क्षेत्र के समाजसेवी रमेश टम्टा ने बताया कि सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मरीजों को डोली के सहारे सड़क तक लाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की मांग सरकार, विधायक राम सिंह कैड़ा, सांसद अजय भट्ट और शासन-प्रशासन के अधिकारियों से की थी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि वन मंत्रालय से स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत सड़क का निर्माण कार्य होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें