फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बारिश से आनंदपुरी फेज दो में आठ घरों में घुसा पानी

Mon, 19 Aug 2024 06:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
आनंदपुरी में भरा बारिश का पानी।
विज्ञापन
हल्द्वानी। आनंदपुरी फेज दो में जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। शनिवार को बारिश से नहर ओवरफ्लो होने के कारण आठ घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों का सामान भी खराब हो गया।
विज्ञापन


निवर्तमान पार्षद राजेंद्र सिंह जीना ने बताया कि नहर कवरिंग के बाद जब पुलिया को ऊंचा किया गया तो सिंचाई विभाग ने वार्ड की निकासी नाली को बंद कर दिया। सड़क के पानी को नहर के अंदर डाल दिया। कहा कि बारिश होने पर नहर ओवरफ्लो होने से पानी घरों में घुस जाता है। बरसात के दौरान बार-बार आठ से 10 घरों में पानी घुस रहा है। कहा कि नगर आयुक्त से लेकर कमिश्नर तक से शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। वहीं, शनिवार सुबह काठगोदाम क्षेत्र में हुई बारिश से कलसिया नाला उफान पर आ गया। हालांकि ऐसी स्थिति नहीं आई जिससे वहां बसे लोगों को शिफ्ट करना पड़े। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने कहा कि पुलिस नाले के पानी पर लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें