लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने रक्षाबंधन पर इस बार 1.15 लाख लीटर दूध समेत बड़ी मात्रा में दुग्ध उत्पादों की बिक्री का लक्ष्य निर्धारित किया है। दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि 1.15 लाख लीटर दूध, 9500 सौ पैकेट पनीर, 10,000 किलो दही और 8000 लीटर क्रीम की बिक्री का लक्ष्य रखा गया है।
बोरा ने बताया कि क्षेत्रीय दुग्ध उत्पादों पर उपभोक्ताओं का विश्वास तेजी के साथ बढ़ रहा है, यही कारण है कि अगस्त की बिक्री में करीब छह प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष प्रतिदिन 81 हजार लीटर दूध की बिक्री हुई थी जो अब बढ़कर 86,497 लीटर प्रतिदिन हो गई है। दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता में भी 14.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अगस्त 2023 में प्रतिदिन 83,613 उपार्जन था जो अब बढ़कर 95,862 हो गया है। संवाद