फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पहाड़ी कटान के चलते आज से दो घंटे खुलेगा और दो घंटे बंद रहेगा एनएच

Wed, 01 May 2024 06:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
गरमपानी(नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी कटान के चलते आज रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक सड़क पर दो घंटे आवाजाही और दो घंटे यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा। झूलापुल गरमपानी में थुवा की पहाड़ी का कटान का कार्य शुरू होने से 31 मई तक दो-दो घंटे के अंतराल पर यातायात बंद रहेगा।
विज्ञापन


एनएच के सहायक अभियंता रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि झुलापुल गरमपानी के पास बुधवार रात आठ बजे से सुबह 6 बजे तक पहाड़ी कटान के चलते दो-दो घंटे के लिए यातायात बंद और सुचारु किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ी का कटान रात के समय ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान अल्मोड़ा और हल्द्वानी से आने-जाने वाले वाहनों को वाया क्वारब और रामगढ़-नथुवाखान होते हुए भवाली भेजा जाएगा। एसडीएम बीसी पंत ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए दो-दो घंटे के अंतराल पर रात के समय पहाड़ी कटान की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें