फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्द्वानी। तापमान लगातार 38-39 डिग्री के बीच चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी अभी और ज्यादा होने के आसार हैं। स्वास्थ्य निदेशालय ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा है। इस बार गर्मी प्रभावित जिलों में लू लगने वाले वाले व्यक्ति के लिए अस्पताल में एसी रूम में रखे जाने को कहा गया है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ऐसे मरीजों पर निगरानी भी रखेगी। निदेशालय ने पर्याप्त मात्रा में औषधियों का भंडारण करने को भी कहा है।
जिला और उपजिला अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी सेंटरों को भेजे गए निर्देश में अत्यधिक गर्मी व लू लगने की संभावना को देखते हुए अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में आईस पैक रखने को कहा गया है। लू प्रभावित मरीज को एसी युक्त कमरे में भर्ती करने के साथ ही उसे ओआरएस पैकेट मुहैया कराए जाएंगे। निदेशालय ने आशा कार्यकर्ताओं को भी ओआरएस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए परिसर में बैठने की व्यवस्था करने, साफ ठंडा पानी उपलब्ध कराने और वार्डों में मरीजों के लिए कूलर और पंखे की व्यवस्था करने को कहा गया है। निदेशालय ने अत्यधिक गर्मी में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी देने के साथ ही प्रचार-प्रसार करने को भी कहा है।
विज्ञापन

= कोट -=- संभावित हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य निदेशालय से दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं। सभी अस्पतालों को जानकारी देने के साथ ही निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। -डॉ. श्वेता भंडारी, सीएमओ नैनीताल।
-
डेंगू और चिकनगुनिया के लिए भी अलर्ट जारी

हल्द्वानी। डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। स्वास्थ्य सचिव की ओर से इस बारे में सभी जिलों के सीएमओ को पत्र जारी किया गया है। हालांकि डेंगू पनपने का समय जून अंत से शुरु हो जाता है और नवंबर तक इसका प्रभाव रहता है। सीएमओ डाॅ. श्वेता भंडारी ने बताया कि स्वास्थ्य सचिव की ओर से जिला अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए अलग से आईसोलेशन वार्ड बनाने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन




सिर दर्द और बुखार के मरीज बढ़े

हल्द्वानी। अस्पतालों में मंगलवार को भी मरीजों की भीड़ रही। बेस और सुशीला तिवारी अस्पताल में वायरल फीवर, सिर दर्द के अलावा त्वचा रोग और टायफायड के मरीज पहुंचे। सुशीला तिवारी अस्पताल में 1522 और बेस अस्पताल में 845 की ओपीडी रही। सुशीला तिवारी अस्पताल में त्वचा रोगियों की संख्या 114 रही। वहीं बाल रोग विभाग में 105, नेत्र विभाग में 140 और नाक-कान गला विभाग में 121 की ओपीडी रही। बेस अस्पताल के पीएमएस डाॅ. केके पांडे ने बताया कि इस समय गर्मी काफी हो रही है। वायरल फीवर के साथ ही सिर दर्द के रोगी बड़ी तादाद में आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें