फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डीएसबी के डॉ. सुनील ढाली साउथ कोरिया में करेंगे शोध

विज्ञापन
डॉ सुनील ढाली
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के शोधार्थी डॉ. सुनील ढाली साउथ कोरिया में पॉलीमर नैनो कोम्पोजिट में शोध कार्य करेंगे। डॉ. ढाली का चयन कोरिया के प्रतिष्ठित संस्थान कोरिया इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में विजिटिंग साइंटिस्ट के पद पर हुआ है। 16 दिसंबर को वह कोरिया के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

रुद्रपुर के संजय नगर निवासी डॉ. सुनील ढाली ने कुमाऊं विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में प्रो. नंद गोपाल साहू एवं प्रो. एसपीएस मेहता के निर्देशन में कार्बन नैनो मेटेरियल पर शोध कार्य किया। इसके साथ ही उन्होंने विश्वप्रसिद्ध जर्नल्स में 22 से अधिक शोध पत्रिकाएं एवं नौ पेटेंट प्रकाशित किए है। वर्तमान में डॉ. ढाली पॉलीमर नैनो कोम्पोजिट मेटेरियल में प्रोफेसर नंद गोपाल साहू के निर्देशन में कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि उनका दो वर्ष का अनुबंध है। ढाली ने कहा ऑटोमोबाइल अनुप्रयोगों के लिए पॉलीमर नैनो कम्पोजिट्स ने आजकल अधिक ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय गुरुजनों के साथ ही पिता मनोरंजन ढाली, माता सावित्री देवी, पत्नी ईशा ढाली को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. डीएस रावत, कुलसचिव दिनेश चंद्रा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा, डीएसबी परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा आदि खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मिल चुके हैं सम्मान
- एससीएस ओमेगा पुरस्कार।
- इंडो जर्मन पुरस्कार।
- सर्वश्रेष्ठ पोस्टर पुरस्कार 2018।
- कुविवि की ओर से दो बार प्रो. डीडी पंत अवार्ड।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें