फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसबी परिसर में 276 स्टूडेंट ने दिया एग्जाम

Tue, 07 Apr 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचनार्थ
विज्ञापन



कुमाऊं विवि की मुख्य परीक्षाएं सोमवार से मंडलभर में शांतिपूर्वक शुरू हो गई हैं। नैनीताल स्थित डीएसबी परिसर में पहले दिन तीनों सत्रों में पंजीकृत 299 में से 276 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कुलपति प्रो. होशियार सिंह धामी ने सुबह के सत्र में हुई परीक्षा का निरीक्षण किया। विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. रजनीश पांडे के मुताबिक पहले दिन किसी भी नकलची के पकड़े जाने की कोई सूचना नहीं है।


सुबह के सत्र में बीकाम, बीएससी व बीए की आईटी और कंप्यूटर साइंस की परीक्षा में 136 में से 115, दोपहर के सत्र में बीए थ्री की ड्राइंग और पेटिंग में 46 में से 45 जबकि शाम के सत्र में बीए, बीएससी व बीकाम टू आईटी और कंप्यूटर साइंस की परीक्षा में 117 में से 116 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसर निदेशक प्रो.एसपीएस मेहता के निर्देशन में परीक्षा अधीक्षक प्रो.डीएस बिष्ट, डा.लज्जा भट्ट, प्रो.एसएस बर्गली,सहायक परीक्षा अधीक्षक डा.अर्चना श्रीवास्तव, डा.दीपक कुमार, डा.गिरीश चंद्रा, डा.शिवांगी चन्याल, डा.गगनदीप होठी, डा.श्रीष मौर्य, डा.आशीष तिवारी, डा.लज्जा भट्ट, डा.महेश आर्या, डा.किरन बर्गली, डा.नीलू लोधियाल, डा.कपिल खुल्वे, डा.संजय कुमार समेत सभी प्राध्यापक व कर्मी परीक्षा संपन्न कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें