रामनगर (नैनीताल)। सर्वसम्मति से तहसील कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें डीएस पंचपाल अध्यक्ष, गोपाल बिष्ट मंत्री, उपाध्यक्ष वीरेंद्र चंद, संगठन मंत्री पुष्पा भंडारी, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान निर्वाचित घोषित किए गए।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचन अधिकारी प्रभारी तहसीलदार वीर सिंह चौहान ने शपथ दिलाई। इस दौरान तहसील कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए, जिसमें तहसील स्तर पर रिक्त पदों को शीघ्र भरने, राजस्व निरीक्षक/नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति आदि मांगों को रखा गया। इस मौैके पर राजस्व उपनिरीक्षक तारा चंद्र घिल्डियाल, राजस्व निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव, आरिफ हुसैन, आशुतोष चंद्र, रंजना आर्य, निर्मल भट्ट, बीना रौतेला आदि मौजूद रहीं।