फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: नशे में चालक ने होटल में घुसाई कार, बाल-बाल बचे लोग; लोगों के विरोध करने पर बोला- मैं पुलिस वाला हूं

Thu, 19 Jun 2025 10:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

भुजियाघाट के पास एक रेस्टोरेंट की दीवार पर मंगलवार रात एक कार चालक ने टक्कर मार दी। तेज रफ्तार कार की वजह से रेस्टोरेंट को क्षति पहुंची। उस समय कई लोग वहां खाना खा रहे थे। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल रोड पर भुजियाघाट के पास एक रेस्टोरेंट की दीवार पर मंगलवार रात एक कार चालक ने टक्कर मार दी। तेज रफ्तार कार की वजह से रेस्टोरेंट को क्षति पहुंची। उस समय कई लोग वहां खाना खा रहे थे। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। कार चालक ने खुद को पुलिस कर्मी बताया जिसका लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम सिंह बोरा ने बताया कि भुजियाघाट में अमर सिंह जीना का रेस्टोरेंट है। मंगलवार रात कार सवार ने अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन रेस्टोरेंट की दीवार से टकरा गया। उस समय रेस्टोरेंट में कई लोग मौजूद थे। अचानक हुए हादसे से अफरातफरी मच गई। लोगों ने घटना का वीडियो बनाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति नशे की हालत में कार से उतरा और खुद को पुलिस कर्मी बताने लगा। वह नैनीताल से हल्द्वानी की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। दीवार में दरार आई थी जिसकी भरपाई कार चालक ने कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें