फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: नशेड़ियों ने सरकारी गोदाम में लगाई आग, हड़कंप; बुझाने में जुटे स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड की टीम

Sat, 12 Jul 2025 05:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल के समीप सरकारी गोदाम में नशेड़ियों के आग लगाने से हड़कंप मच गया। गोदाम में आग ज्यादा फैलती उससे पहले ही स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची।
विज्ञापन
नशेड़ियों ने सरकारी गोदाम में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल के समीप सरकारी गोदाम में नशेड़ियों के आग लगाने से हड़कंप मच गया। गोदाम में आग ज्यादा फैलती उससे पहले ही स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। मौके में पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे रहे। स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां आए दिन नशेड़ियों का अड्डा बना रहता है। मना करने के बाद भी यह लोग नहीं मानते हैं और उनसे लड़ने झगड़ने पर उतारू हो जाते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शाम होते ही नशेड़ियों का बीडी पांडे क्षेत्र में जमावड़ा लग जाता है। गोदाम में आग बुझाने में छोटे-छोटे बच्चे भी अपने घरों से पानी लेकर सहयोग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें