फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर के खाई में गिरने से चालक-परिचालक घायल

विज्ञापन
कैंची के पास कैंटर के खाई में गिरने पर घायल युवक का उपचार करते डॉक्टर और खाई में क्षतिग्रस्त कैंट? - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह करीब चार बजे बागेश्वर रिमा से हल्द्वानी जा रहा एक डंपर कैंची प्लांट के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक और परिचालक घायल हो गए। दोनों को सीएचसी गरमपानी लाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर भेजा।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस को दी। पुलिस ने घायल वाहन चालक इस्लाम (25) पुत्र असरफ निवासी इंद्रानगर वार्ड नंबर 14 बनभूलपूरा हल्द्वानी और हेल्पर कुंदन सिंह (40) पुत्र महेंद्र सिंह स्याकोट बागेश्वर को लोगों की मदद लेकर खाई से निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। वाहन चालक इस्लाम ने बताया कि अंधेरे में मोबाइल खो जाने की वजह से वह किसी को सूचना नहीं दे पाए। जब उजाला हुआ तो स्थानीय दुकानदार की नजर वाहन पर पड़ी और उन्हें बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें