फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक ने नशे में दौड़ाया डंपर

Sun, 10 Mar 2019 01:41 AM IST
naveen chandra joshi ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं
विज्ञापन
डंपर द्वारा तोड़ी गई दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नशे में धुत डंपर चालक ने नारायणपुरम कॉलोनी परिसर में दो घरों की दीवार ध्वस्त कर दी। कॉलोनीवासियों ने चालक को बमुश्किल पकड़कर पुलिस को सौंपा। इस दौरान रिहायशी कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

विज्ञापन


राख से लदे डंपर (यूके 04 सीबी 3441) के चालक ने शनिवार शाम गाड़ी का रुख नारायणपुरम कॉलोनी की ओर कर दिया। चालक ने कॉलोनी की सड़कों पर लहराते हुए डंपर को दौड़ाना शुरू किया, इससे कई लोग डंपर की चपेट में आने से बच गए। इस दौरान डंपर चालक ने भुवन भट्ट के मकान की चहारदीवारी और मोहल्ले के पान सिंह बिष्ट के मकान दीवार को तोड़ डाला। इसके बाद कुछ लोगों ने डंपर को रुकवाकर चालक को पकड़ा और पुलिस को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने चालक और डंपर को कब्जे में ले लिया। लोगों के अनुसार चालक नशे में धुत था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें