फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन की रेनबो ट्राउट मछली बढ़ाएगी उतराखंड की शान

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। प्रदेश भर के मत्स्य पालक के लिए अच्छी खबर है। शीतजल मत्स्यिकी अनुसंधान केंद्र भीमताल बहुत जल्द स्पेन के तालाबों में पाई जाने वाली उन्नत प्रजाति की रेनबो ट्राउट मछली को यहां लाने जा रहा है। रेनबो ट्राउट मछली स्पेन की नंबर वन मछलियों में शुमार है, रंग-बिरंगी होने से यह मछली सैलानियों को भी लुभाएगी। इसमें प्रोटीन की मात्रा काफी पाई जाती है। इसका मांस कोलस्ट्रॉल को कम करने में कारगर साबित होता है।
विज्ञापन

डीसीएफआर के निदेशक देवाजीत शर्मा ने बताया कि रेनबो ट्राउट मछली के जल्द उत्तराखंड में आने की उम्मीद है। यह मछली सैलानियों को लुभाने के साथ ही मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने में भी मददगार होगी। इसका वजन 600 से आठ सौ ग्राम तक होता है और यह बहते पानी में तेजी से बढ़ती है। बाजार में यह मछली छह सौ रुपये किलो से अधिक मूल्य में बिकती है। इससे पकौड़े, पापड़ भी बनाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल और कश्मीर में यह मछली डेनमार्क से लाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें