फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ओखलकांडा में कैंटर खाई में गिरने से चालक की मौत

Mon, 10 Aug 2026 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के वन विभाग कार्यालय जाने वाले मार्ग से 50 मीटर पहले कृषि विभाग के उपकरण लेकर आ रहा कैंटर सोमवार दोपहर डेढ़ बजे अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कैंटर चालक कमल जोशी (25) निवासी मनाघेर धानाचूली की मौके पर ही मौत हो गई। सहायक कृषि अधिकारी दीवान सिंह मेहता (59) निवासी महतोली भीड़ापानी, रोहित कुमार (24) निवासी पश्यां और पंकज बिष्ट (27) निवासी मनाघेर धानाचूली घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा भी मौके पर पहुंचे। कैड़ा ने घायलों को 108 की मदद से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और घायलों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। चालक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीएचसी से चिकित्साधिकारी डॉ. गणेश धर्मशक्तू ने बताया कि हादसे में घायल तीन लोगों का एसटीएच में इलाज चल रहा है।

कच्ची सड़क होने से हुआ हादसा
ओखलकांडा में सोमवार को जिस जगह कैंटर खाई में गिरा वह कच्चा मार्ग है। समाजसेवी प्रकाश नैनवाल ने बताया कि 250 मीटर मार्ग कच्चा होने के चलते कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग से वाहनों की आवाजाही होती है। मार्ग में सुरक्षा की दृष्टि से पैरापिट भी नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें