नैनीताल। बारिश के दौरान प्रतिबंध के बावजूद नैनी झील में नौकायन कराना नाव चालकों को भारी पड़ा। पालिका टीम की ओर से पांच-छह नाव चालकों का 500 रुपये के हिसाब से चालान किया गया। इसकी सूचना पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल तक पहुंचने पर उन्होंने इसकी पड़ताल की। पाया कि पालिका टीम ने चालान तो किया लेकिन रसीद नहीं दी। पालिकाध्यक्ष ने बिना रसीद चालान की कार्रवाई को गलत बताया। उन्होंने सभी नाव चालकों को नियमों के अनुपालन की नसीहत देते हुए चालान की धनराशि वापस भी करवाई। इसके ठीक बाद अतिक्रमण टीम की बैठक लेकर प्रभारी हिमांशु चंद्रा को निर्देश दिए कि अतिक्रमण के लिए नियुक्त कार्मिकों की तीन से चार टीमें बना ली जाएं। उनके अभियान की समयावधि तय कर कार्रवाई करवाए।