फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कैंटर खाई में गिरने से चालक की मौत

Tue, 17 Oct 2023 02:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर सोमवार रात नावली, काकड़ीघाट के पास पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर जा रहा कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर जा रहा कैंटर करीब रात नौ बजे नावली काकड़ीघाट के पास 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। आसपास के ग्रामीणों ने वाहन गिरने की आवाज सुनकर सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार, पटवारी विजय नेगी, जया बिष्ट और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन चालक को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने पूरन सिंह बिष्ट (38) पुत्र नेत्र सिंह बिष्ट निवासी गुट्टी पिथौरागढ़ को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोश्याकुटोली की तहसीलदार मनीषा मरकाना ने बताया कि पुलिस ने सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें