फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गौला से काठगोदाम की पेयजलापूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बारिश का असर पेयजलापूर्ति पर भी पड़ने लगा है। सोमवार को दूसरे दिन भी मूसलाधार बारिश के कारण गौला हेड से शीतलाहाट प्लांट की जलापूर्ति ठप हो गई। इससे शाम की शिफ्ट में काठगोदाम, काल टैक्स, चांदमारी, बद्रीपुरा, नई बस्ती आदि क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बारिश से गौला का जलस्तर बढ़ रहा है। इसके चलते नदी और बैराज में जमकर सिल्ट पहुंच रही है। इस वजह से पेयजलापूर्ति प्रभावित हुई। जल संस्थान के एई रवींद्र कुमार ने बताया कि शाम करीब पांच बजे आपूर्ति ठप हो गई थी। इससे करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। मंगलवार को गौला से जलापूर्ति बहाल न होने पर टैंकरों से पानी बांटा जाएगा।
विज्ञापन

-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें