फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई : तोड़ रहे लाइन और वाल्व

Wed, 06 May 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी के लिए दमुवाढूंगा क्षेत्र में गुंडई चल रही है, जब जिसकी मर्जी आती है टैंक में जाकर अपने क्षेत्र के वाल्व खोल रहे हैं और दूसरे के क्षेत्र के वाल्व बंद कर उनकी पेयजल लाइन तोड़ देते हैं। जल संस्थान के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि लाइनों में कहीं भी प्र्रेशर कम होने जैसी समस्या नहीं है। क्षेत्र का दौरा करने के बाद पाया गया कि कुछ शरारती तत्व जानबूझकर लाइनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिस वजह से इलाके में पेयजल संकट बना हुआ है। वहीं जल संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी इनकी दबंगई के चलते कुछ बोलने से भी डरते हैं।
विज्ञापन


दमुवाढूंगा के पनचक्की, हल्दीखाल, चौफुला, मल्ला प्लाट, जवाहर ज्योति, देवखड़ी, जमरानी कालोनी समेत तमाम कालोनियों में एक महीने से पेयजल का गंभीर संकट बना है। लोग दो-दो किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि दमुवाढूंगा में कुछ शरारती तत्व लाइनों और वाल्व को तोड़कर नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिस कारण क्षेत्र में पेयजल का संकट बना हुआ है।

जल संस्थान के सहायक अभियंता आरपी डोबवाल का कहना है कि दमुवाढूंगा क्षेत्र का निरीक्षण करने पर पाया गया कि कई स्थानों पर लाइनों को नुकसान पहुंचाया गया है। पानी खोलने वालों ने वाल्व तोड़े हैं, जिस कारण कुछ इलाकों में सप्लाई बराबर नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि वाल्वों को नियंत्रित करने के लिए जल्द ही मजबूत चैंबर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें