फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पहाड़ से मैदान तक पेयजल संकट...गर्मी में बिजली भी रुलाने लगी, बमटाना में सूख गए जलस्त्रोत

Mon, 07 Apr 2025 10:32 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

जोग्याड़ी के बमटाना में दो महीने से जल जीवन मिशन योजना के नलों से पानी नहीं टपका। परेशान ग्रामीणों को एक किमी दूर से पैदल खड़ी चढ़ाई पार कर खुद के लिए और मवेशियों के लिए पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बेतालघाट के बमटाना में जलस्त्रोत से सिर पर पानी ढोने के लिए मजबूर महिलाएं और बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के गरमपानी के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत जोग्याड़ी के बमटाना में दो महीने से जल जीवन मिशन योजना के नलों से पानी नहीं टपका। परेशान ग्रामीणों को एक किमी दूर से पैदल खड़ी चढ़ाई पार कर खुद के लिए और मवेशियों के लिए पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को समस्या बताई पर समाधान नहीं हो पाया।

विज्ञापन


मुकेश कुमार ने बताया कि गांव में पांच परिवारों को दो महीन से पेयजल नहीं मिल पा रहा है। कहा कि एक किमी दूर जलस्रोत से पानी ढोना उनकी मजबूरी बन गई है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत शिप्रा नदी में डाले गए पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति होती थी लेकिन अब यह योजना भी ठप हो गई।

ग्रामीणों को पानी पीने के साथ खाना बनाने और दैनिक जरूरतों के लिए चाहिए, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। जेई गिरीश खंडूरी ने बताया कि बमटाना को पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन ठीक करने का काम कर्मचारी कर रहे हैं। कहा कि सोमवार तक गांव में पानी की व्यवस्था सुचारू की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें