फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: काठगोदाम कॉलटैक्स और रामपुर रोड पर पाइप लाइन टूटने से पेयजल का संकट

Mon, 19 Oct 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम कॉलटैक्स क्षेत्र और रामपुर रोड में पेयजल लाइनें टूटने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। लापरवाही से किए जा रहे विकास कार्याें की वजह से लोग प्रभावित हो रहे हैं। सड़कों पर आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

रामपुर रोड पर एचपीसीएल के गैस पाइप लाइन बिछाने के दौरान सात जगह जल संस्थान की सीमेंट और पीवीसी वाली पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे टीपीनगर के ओवरहेड टैंक से रामपुर रोड पर 500 मीटर की दूरी में की जा रही सप्लाई वाली लाइन में पानी बंद हो गया। होटल, रेस्टोरेंट समेत अन्य व्यावसायिक और घरेलू श्रेणी के उपभोक्ता प्रभावित हुए। वहीं काठगोदाम में जल निगम की ओर से सीवर लाइन के लिए पाइप बिछाने के लिए की गई खोदाई से जल संस्थान की छह इंच वाली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे शीतलाहाट प्लांट से जुड़े केनाल रोड कल्टैक्स, जल निगम कालोनी, शीशमहल तक के इलाके में जलापूर्ति बाधित हो गई। प्रभावित क्षेत्रों में कार्यदायी संस्थाओं की ओर से टैंकरों से पानी बांटा।

बॉक्स-
पानी बहने के बाद कीचड़ से परेशानी
रामपुर रोड पर रविवार की शाम को ओवरहेड टैंक से लाइन में सप्लाई सुचारु होने के बाद पानी बहता रहा। काफी देर तक पानी की बर्बादी होती रही। गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क पर एक ओर से की गई खोदाई के कारण वहां कीचड़ होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



कोट-
काठगोदाम क्षेत्र में सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन डाली जा रही है, कार्य के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी, रविवार की शाम उसे दुरुस्त करवा दिया गया है।
विज्ञापन


-शशि भूषण साह,
अधिशासी अभियंता जल निगम

कोट-
रामपुर रोड की लाइन के क्षतिग्रस्त होने के बाद उसे दुरुस्त कर लिया गया है। रविवार से कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति होने लगी है।
-प्रमोद पांडे, सहायक अभियंता जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें