फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों में उमड़ी भीड़, सीटों के लिए मारामारी 

Thu, 18 Aug 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हल्द्वानी। रक्षाबंधन के मौके पर बस अड्डे पर बड़ी संख्या में यात्री उमड़े। इसके चलते सीटों के लिए सुबह को मारामारी जैसी स्थिति थी। वहीं, पहाड़ को जाने वाली रोडवेज और केमू की बस सेवा बृहस्पतिवार को सामान्य हो गई।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा दबाव नैनीताल, रामनगर, भीमताल, अल्मोड़ा, बरेली आदि छोटी और मध्य दूरी वाली बसों में था। रक्षाबंधन के दिन शासन ने महिलाओं ने यात्रा निशुल्क करने का आदेश भी किया हुआ था। ऐसे में सुबह के वक्त बसों में सबसे ज्यादा सीटों के लिए मारामारी जैसी स्थिति थी।

बीच में बसों की संख्या कम होने की भी शिकायत लोगों ने की। लोगों को बसों के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। वहीं, केमू अध्यक्ष सुरेश डसीला ने बताया कि दूरस्थ पहाड़ों में सेवा सामान्य कर दी गई है। हालांकि कंडक्टर, ड्राइवर को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस संचालन करने को कहा गया। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें