हल्द्वानी कुमाऊं आयुक्त का पदभार ग्रहण करते जिलाधिकारी उधमसिह नगर डा0 नीरज खैरवाल। अमर उजाला
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। शासन के आदेश के बाद ऊधमसिंह नगर के डीएम ने बुधवार को कुमाऊं कमिश्नर का पद संभाल लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकना और लोगों को सुरक्षित रखना पहली प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि कुमाऊं में स्थिति सामान्य है। मंडल की सभी प्रशासनिक इकाइयों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग दिनरात निगरानी कर रहा है। संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मंडल के सभी जिलों में कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए गए हैं। सभी डीएम को निर्देश दिए कि संक्रमण को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी का अनुपालन किया जाए।
साथ ही सुनिश्वित किया जाए कि लॉकडाउन के दौरान लोग घरों में ही रहें। कहा कि बाहर से आने वालों की अनिवार्य रूप से जांच की जाए। साथ ही ऐसे लोगों को क्वारंटीन किया जाए। संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर हेल्पलाइन नंबर 104 पर अवश्य सूचित करें। बता दें कि कमिश्नर राजीव रौतेला मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए थे। उनके स्थान पर डॉ. खैरवाल को कार्यभार लेने के आदेश शासन से जारी हुए थे।