नैनीताल। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग के शोध छात्र डॉ. नवीन चंद्र का चयन पंडित गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान में साइंटिस्ट सी के पद पर हुआ है। डॉ. नवीन चंद्र की ओर से कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है।
डॉ. नवीन ने वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी और उत्तराखंड स्पेस सेंटर देहरादून के डॉ. गजेंद्र सिंह के निर्देशन में शोध कार्य पूर्ण किया। उनकी सफलता पर कुविवि के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत, कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल, डीएसबी परिसर की निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. संजय पंत, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। संवाद