फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. मंजू की रचनाएं उत्तराखंड विद्यालयी पाठ्यक्रम में शामिल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी की शिक्षिका, साहित्यकार और लेखक मंजू पांडे ‘उदिता’ की रचनाएं उत्तराखंड विद्यालयी पाठ्यक्रम की कक्षा एक से 12 तक तीन पुस्तकों में शामिल हो गई हैं। प्राथमिक स्तर, जूनियर स्तर और सीनियर स्तर की पुस्तकों में स्वच्छता का संस्कार, व्यक्तिगत एवं परिवेशीय स्वच्छता पर आधारित कई काल्पनिक और वास्तविक कहानियां और कविताएं हैं।
विज्ञापन

मंजू पांडे ने बताया कि तीनों पुस्तकों को पिछले साल देहरादून में बनाया गया। यह एल1, एल2, एल3 हैं। पुस्तकों में हल्द्वानी शहर में समिति द्वारा चलाए गए स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान के बारे में भी बताया गया है। पहले भी कई फिल्मों, गीतों और एलबम के जरिये जारी कर चुकी हैं।
इसके साथ ही जल संचय अभियान से भी जुड़ी हैं। पुस्तक परियोजना प्रबंधन इकाई, स्वजल परियोजना, पेयजल एवं स्वच्छता विकास विभाग, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के प्रयास से प्रकाशित हुई। किताब में स्वच्छता जागरूकता को लेकर कार्य करने वाली सौहार्द जन समिति के क्रियाकलापों को विद्या जी का अभियान नामक पाठ के माध्यम से जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें