फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित सात पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने पति सहित परिवार के सात सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नईबस्ती निवासी रानी ने पुलिस को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसका निकाह पांच जुलाई 2017 को रामनगर के खताड़ी निवासी शादाब उर्फ शब्बू के साथ हुआ था। निकाह के एक सप्ताह बाद पति शादाब उर्फ शब्बू, ससुर चांद मोहम्मद, सास खुर्शीद जहां, ननद गुलफिशा, देवर शाहनवाज, देवर सलमान, विवाहित ननद राबिया खातून निवासी काशीपुर ऊधम सिंह नगर, विवाहित ननद हुस्न बानो उर्फ शब्बो निवासी निकट मोहम्मदी मस्जिद पप्पू का बगीचा वार्ड न. 31 इंदिरानगर ने दहेज को लेकर ताने मारने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

ससुराल के लोग पांच लाख नकद और कार की मांग कर रहे थे। 24 मई 2018 को पति ने उसे मायके में छोड़ दिया। समझौता होने पर वह फिर ससुराल गई। ससुराल में कई बार उसे जान से मारने की कोशिश की गई। साथ ही लगातार मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें