उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा देने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर आते परीक्षार्थी।
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सहायक लेखाकार पद के लिए रविवार को पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक हुई परीक्षा में कुमाऊंभर के 3728 अभ्यर्थियों में से 2415 ने परीक्षा दी। शहर के 14 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
एडीएम कैलाश टोलिया ने बताया कि शहर के 14 परीक्षा केंद्रों पर 2415 अभ्यर्थियों ने समूह ग की लिखित परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 3728 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 1313 अभ्यर्थी अनुपस्थिति रहे। परीक्षा केंद्रों में सामाजिक दूरी, मास्क, सैनिटाइजर का विशेष ध्यान रखा गया।