फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छड़ायल में बह गई सड़क

Tue, 15 Aug 2017 03:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
विज्ञापन
बह गई सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। सोमवार दिन में तीन घंटे हुई झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई इलाकों में जलभराव से सड़कें जलमग्न हो गई। वाहन फंस गए।  छड़ायल नायक में रकसिया नाले के तेज बहाव में सड़क बह गई। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।  मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


रविवार रात भारी बारिश हुई थी। सोमवार को सुबह मौसम साफ रहा। अपराह्न तीन बजे अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश होने लगी। यह क्रम छह बजे तक जारी रहा। छड़ायल नायक में गोविंद नगर कालोनी के सामने मोड़ की सड़क की रिटेेनिंग दीवार रकसिया नाले के तेज बहाव में धंस गई। इस कारण डेढ़ मीटर चौड़ी और 10 मीटर लंबी सड़क बह गई। अचानक हुए हादसे से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। सिंचाई विभाग के ईई टीडी कांडपाल मौके पर पहुंचे घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा। 

 उधर, बारिश से शहर और आसपास के दुकानों में जलभराव हो गया। कालाढूंगी रोड, बेस अस्पताल, स्टेडियम रोड समेत सड़कों में पानी भर जाने से यात्रियों और आम नागरिकों को दिक्कतें हुईं। दोपहिया वाहन सड़कों में फैले पानी पर रपटते देखे गए। कई कारोबारियों की दुकानों में पानी घुस जाने से सामान बर्बाद गया है। पानी से लबालब भरी सड़कों में दोपहिया वाहनों के साथ ही चौपहिया को भी सड़क पार करने में परेशानी हुई। 
विज्ञापन


ग्रामीणों में गुस्सा
छड़ायल नायक की सड़क 12 जुलाई को हुई बारिश में भी यही सड़क बह गई थी। तब लोनिवि ने फौरी तौर पर कट्टों से दीवार बनाई थी लेकिन एक महीने बाद भी मरम्मत नहीं होने से हादसा हो गया। लोगों में लोनिवि की हीलाहवाली को लेकर आक्रोश है, उनका कहना था कि लोनिवि को कई बार रिटेनिंग दीवार की मरम्मत की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।  

राजभवन मार्ग पर फिर गिरा पेड़, ढाई घंटे जाम
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के राजभवन मोटर मार्ग में सोमवार की सुबह बांज का पेड़ गिर गया। इससे मार्ग में यातायात बाधित हो गया जिसकी वजह से राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। करीब ढाई घंटे के बाद मार्ग को खोला जा सका। पेड़ के गिरने के साथ ही पेड़ के साथ ही काफी मलबा भी आ गया। 

राजभवन मोटर मार्ग में सुबह करीब आठ बजे 50-60 वर्ष पुराना, करीब आठ फुट गोलाई का बांज का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के पालिका रेंज के आरओ प्रमोद कुमार तिवारी के निर्देश के बाद वन दरोगा हीरा सिंह शाही, वन रक्षक विमला राठौर, महेंद्र सिंह आदि के साथ मौके पर पहुंचे। सुबह 10:30 बजे विभाग के मजदूरों की ओर से पेड़ को काटकर मार्ग को साफ किया गया, उसके बाद यातायात सुचारू हो सका। रविवार की सुबह भी इसी मार्ग में एक बांज का पेड़ गिरा था, जिसकी वजह से यह मार्ग पांच घंटे के लिए बंद रहा था, जिस तरह से मार्ग में लगातार पेड़ गिरते जा रहे हैं, उससे क्षेत्र की जमीन भी धंसती जा रही है। उधर, जिले के तल्ली पाली-मल्ली पाली, भौर्सा-पिनरौ, लामजाला मोटर मार्ग, सिमलिया बैंड-साननी, अमेल-खोला, सिलटौना-बजेटी मोटर मार्ग अब भी बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें