फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरन को कुत्तों ने घेरकर मारा

Sun, 16 Apr 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बिंदुखत्ता (नैनीताल)।
विज्ञापन
युवा चीतल इस आश्रम में अपने पूर्वजों के घर लौटकर खूब इतरा रहे हैं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। पानी की तलाश में हिरनों का एक जोड़ा जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में आ घुसा। इस दौरान बिंदुखत्ता इंदिरानगर क्षेत्र में घुस आए दो हिरनों में से एक हिरन को कुत्तों ने घेरकर मार डाला। दूसरे हिरन को ग्रामीणों ने पकड़ कर वन विभाग के हवाले कर दिया। वन कर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन


रविवार सुबह गोला रेंज के जंगल से एक हिरन का जोड़ा इंदिरा नगर प्रथम में आ गया। इन पर कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने एक कुत्ते को बचा लिया और इसकी सूचना गोला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी को दी। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने हिरन को पिकअप की मदद से पशु अस्पताल में इलाज कराने के बाद वापस जंगल में छोड़ दिया। वन कर्मियों ने मृत हिरन का पोस्टमार्टम कर दफना दिया। 

लालकुआं। भीषण गर्मी के दौरान जंगलों में जल स्रोत और नाले पूरी तरह सूख गए हैं। इसके चलते टांडा के जंगल में जानवर प्यासे भटक रहे हैं। टांडा रेंज के जंगल में पानी की तलाश में जानवर आबादी का रुख कर रहे हैं। वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि वह जल्द ही जंगल का निरीक्षण कर जीव जंतुओं के लिए पानी के तालाबों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें