फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानी के बच्चे को कुत्तों ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शनिवार को नैनीताल घूमने पहुंचे सैलानी के छह वर्षीय बेटे को कुत्तों ने घेरकर जख्मी कर दिया। वहां मौजूद सैलानियों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह कुत्तों से बच्चे को बचाया। बाद में बीडी पांडे अस्पताल में उसे रैबीज का वैक्सीन लगवाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को फरीदाबाद निवासी राहुल जैन परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए। शनिवार दोपहर बाद वह परिवार के पांच सदस्यों के साथ बीडी पांडे अस्पताल के पास घूम रहे थे। इसी समय कुत्तों का झुंड राहुल जैन के पुत्र श्रियांश (6) पर झपट पड़ा। इससे पहले कि सैलानी कुछ समझ पाते कुत्तों ने श्रियांश के पैर में काट लिया। लोगों ने किसी तरह कुत्तों को भगाया।
सूचना पर चीता मोबाइल टीम प्रभारी शिवराज राणा ने मौके पर पहुंचकर घायल श्रियांश को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाने व प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। कुत्तों के आतंक को लेकर सैलानियों में भय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें