फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुपचाप आई महंगाई, पता भी नहीं चला

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। महंगाई से आप हर रोज रूबरू होते हैं लेकिन गैस सिलिंडर की महंगाई पर आपका ध्यान शायद ही गया होगा। सरकार ने गैस सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ाए लेकिन जनता इसे लेकर हल्ला न करें, उन्हें सब्सिडी का लॉलीपाप पकड़ा दिया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में सिलिंडर के दाम 759.50 रुपये किए तो लोगों के खाते में 319 रुपये सब्सिडी दे दी गई। धीरे-धीरे लोगों को सिलिंडर के दाम अधिक देने की आदत बन गई तो अब हल्के से सरकार ने सब्सिडी भी खत्म सी कर दी है, सिलिंडर के दाम कमोवेश वही है मगर सब्सिडी केवल 18 रुपये आ रही है। काठगोदाम क्षेत्र के ग्राहकों को तो यह सब्सिडी सिर्फ 15 रुपये ही आती है जबकि हल्द्वानी क्षेत्र के ग्राहकों को तीन रुपये ज्यादा मिलती है।
2017 तक सालभर में केवल 12 ईधन गैस सिलिंडर लेने पर सब्सिडी दी जाती थी। इसके बाद अगर आपने 13वां सिलिंडर लिया तो उसकी सब्सिडी नहीं मिलती थी। जनवरी 2015 में गैस सिलिंडर के दाम 759.50 रुपये थे तो आपसे गैस कंपनी 759.50 रुपये ही लेती थीं और उसकी 319 रुपये सब्सिडी मिलने पर वह सिलिंडर ग्राहकों को 440.50 रुपये मूल्य का पड़ता था। निर्धारित 12 से अधिक सिलिंडर लेने पर ग्राहकों के खाते में सब्सिडी नहीं आती थी तथा पूरा मूल्य ही चुकाना होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें