फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बी-फार्मा प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए दस्तावेज सत्यापन 30 को

Fri, 26 Jun 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के भेषज विज्ञान विभाग (फार्मास्यूटिकल साइंस) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी-फार्मा) प्रथम वर्ष में प्रवेश से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। समर्थ पोर्टल पर 20 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले शॉर्ट लिस्टेड अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और काउंसिलिंग के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. कुमुद उपाध्याय के अनुसार दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 30 जून को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल स्थित ब्लॉक रोड पर जेसी बोस परिसर के भेषज विज्ञान विभाग में संपन्न होगी। काउंसिलिंग और जरूरी दस्तावेजों की सूची से संबंधित विस्तृत जानकारी अभ्यर्थियों को पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेज दी गई है। अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों के सफल सत्यापन के बाद ही अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि 30 जून को काउंसलिंग में उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में दोबारा शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें