फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं आया डाक्टरों के नवीनीकरण का आदेश

Mon, 27 Jul 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी की मान्यता के लिए एक ओर सरकार ने बेस और महिला अस्पताल के डाक्टर को मेडिकल कालेज से संबंद्ध कर दिया है तो दूसरी ओर लगभग एक माह से पांच डाक्टरों का नवीनीकरण आदेश नहीं आया है। संविदा पर कार्यरत डाक्टरों का नवीनीकरण न होने से मरीजों को खासी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


बेस अस्पताल मेें प्रतिदिन लगभग 12 सौ से 14 सौ मरीज ओपीडी में आते हैं। बेस अस्पताल के फिजीशियन डा. पीएस टाकुली को सरकार ने मेडिकल कालेज में सीनियर रेजीडेंट के पद पर संबंद्ध कर दिया है। संविदा पर कार्यरत एक मात्र फीजिशयन डा. सीजेएस होरा मरीजों को देख रहे थे।

बेस अस्पताल के पांच डाक्टर डा. सीजेएस होरा, डा. केसी चौधरी, डा. केएस पांगती, डा. सीएस हयांकी और डा. एचसी भट्ट संविदा पर कार्यरत हैं। इनका कांट्रेक्ट समाप्त हुए लगभग एक माह होने जा रहा है।
विज्ञापन


जिले में 40 डाक्टरों के नवीनीकरण के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक को लिखा गया था, मगर आज तक नवीनीकरण का आदेश नहीं आया है।

डाक्टरों की कमी के चलते बेस अस्पताल में मरीज परेशान हो रहे हैं और लंबी लाइन लग रही है, मगर बदहाल स्वास्थ्य सेवा को सुधारने में सरकार से लेकर अधिकारी तक दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें