फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड का खुलासा करो

Sat, 17 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
हत्याकांड का खुलासा करो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। ब्रजेश उर्फ रिंकू की हत्या के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में खासा गुस्सा है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को जुलूस निकालकर एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए ब्रजेश के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा दिलाने की मांग की। 
विज्ञापन


बीती चार दिसंबर को मोहल्ला खताड़ी वाल्मीकि कॉलोनी निवासी ब्रजेश उर्फ रिंकू की अज्ञात लोगों ने रेलवे क्रासिंग के पास पत्थर से सिर कूच कर हत्या कर दी थी। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूर्व में वाल्मीकि समाज ने नगर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी थी।

बाद में प्रशासन द्वारा जल्द ही घटना का खुलासा करने के आश्वासन पर सफाई कर्मचारी काम पर लौट गये थे। लेकिन, इसके बाद भी घटना का खुलासा न होने पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नगर पालिका प्रांगण से नगर में जुलूस लिकाला।
विज्ञापन


साथ ही पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि जल्द ही मामले का खुलासा नहीं किया गया तो क्रमिक अनशन के साथ ही नगर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर से ठप कर दी जाएगी। कोतवाल संजय पांडे ने प्रदर्शनकारियों को अब तक की गई कार्यवाही से अवगत कराया।

कहा कि पुलिस आरोपियों के करीब तक पहुंच चुकी है, शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में संघ के अध्यक्ष रामभरोसे लाल, हर लाल, अश्विनी सिद्धार्थ, जोन मसीह, विकास कुमार, अमित कुमार, सुशील कुमार, अंकित, शुभम उत्तम, राहुल वाल्मीकि, नितिन कुमार, सुनील कुमार, सुरजीत कुमार, करन कुमार, ममता, सुषमा, सीमा आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें