फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सड़क चौड़ीकरण की भेंट चढ़ेगा डीएम का बंगला

Mon, 08 Dec 2025 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल रोड के चौड़ीकरण से पहले सरकारी संपत्तियों पर जेसीबी मशीन चलेगी। डीएम आवास के साथ ही नगर निगम के पार्क भी इसकी जद में आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से किए जा रहे सीमांकन में एक से 3.50 मीटर तक की जमीन खाली होनी है।
विज्ञापन


काठगोदाम नरीमन चौराहे से तीनपानी तक चौड़ीकरण कर सड़क को 24 से लेकर 30 मीटर का बनाया जाना है। उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) की ओर से नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड का 244 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर इन दिनों राजस्व, नगर निगम, सिंचाई और लोनिवि की टीम तीनपानी से काठगोदाम तक सड़क की पैमाइश कर रही है। सड़क के मध्य से 12-12 मीटर की भूमि के साथ ही नहर वाला हिस्सा इसमें शामिल किया जा रहा है। अब तक 350 से अधिक अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। इसके तहत तहसील, तिकोनिया में जल संस्थान और ऊर्जा निगम कार्यालय के साथ ही निगम के पार्क और निजी प्रापर्टी पर निशान लगाए गए हैं।


दो टीमों को सड़कों की पैमाइश में लगाया गया है। सीमांकन का काम पूरा होने के बाद नोटिस जारी किए जाएंगे। - परितोष वर्मा, नगर आयुक्त
चौड़ीकरण कार्य की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। चयनित कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सर्वे पूरा कर लिया है। चौड़ीकरण के लिए स्थान उपलब्ध होते ही काम शुरू कराया जाएगा। - कुलदीप सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, यूयूएसडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें