फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने बदला स्कूलों का समय

Thu, 19 May 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भीषण गर्मी को देखते हुए मैदानी इलाकों के सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। जिलाधिकारी दीपक रावत ने सुबह सात बजे से 11 बजे तक स्कूल चलाने के आदेश दिए हैं। निर्धारित किए गए समय के उपरांत स्कूल खोलने पर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी आरएल आर्या ने बताया कि कई दिनों से तापमान अधिक होने की वजह से दोपहर में बच्चों को स्कूल से घर जाने में परेशानी हो रही थी। इस कारण जिलाधिकारी ने मैदानी इलाकों के सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय परिवर्तित कर दिया है। स्कूल सुबह सात बजे शुरू होगा तथा पूर्वाह्न 11 बजे छुट्टी कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि समय परिवर्तन का यह आदेश हल्द्वानी ब्लाक क्षेत्र के अलावा कोटाबाग, रामनगर और भीमताल ब्लाक के मैदानी इलाकों में लागू होगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया डीएम के आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सरकारी स्कूलों में 27 मई से 30 जून तक ग्रीष्म अवकाश रहेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें