फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने बीडीओ को फटकारा

Fri, 04 Dec 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी दीपक रावत ने विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण कर ब्लाक स्तर से कराए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। विकास कार्यों की धीमी गति पर डीएम ने खंड विकास अधिकारी दिनेश दिगारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि क्यों न उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी जाए।
विज्ञापन


बुधवार की देर सांय यहां ब्लाक कार्यालय में पहुंचे जिलाधिकारी ने बीडीओ दिगारी को निर्देश दिए कि वह समाचार पत्रों में प्रकाशित होने वाली विकास खंड की समस्याओं से संबंधित समाचारों को गंभीरता से लेते हुए उनका निराकरण कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने लोगों की ओर से उठाई जाने वाली शिकायतों व समाधान पोर्टल संबंधित शिकायतों को दर्ज करने के लिए रजिस्टर रखने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने 13वें वित्त आयोग की धनराशि से वर्ष 2012-13 में स्वीकृत प्राथमिक विद्यालय उड़वा के निर्माण कार्य के साथ-साथ रानीबाग पेयजल योजना का काम पूरा न होने और वर्ष 2013-14 में स्वीकृत छह कार्यों को अभी तक शुरू न कराने पर गहरी नाराजगी जताई और बीडीओ दिगारी का जवाब तलब करते हुए कहा कि क्यों न उन्हें प्रतिकूल प्रवृष्टि दी जाए। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बीडीओ को निर्देश दिए कि वह कार्यों की मासिक समीक्षा करें तथा विकास कार्यों से संबंधित फोटोग्राफ देखने के बाद ही धनराशि अवमुक्त करें। उन्होंने कहा कि बीडीओ स्वयं अपने क्षेत्र में जाकर विकास कार्यों का जायजा लें।

इस दौरान डीएम को बताया गया कि भीमताल ब्लाक में मनरेगा योजना शुरू होने के बाद से अब तक 10.79  करोड़ की धनराशि से कार्य कराए जा चुके हैं।

भ्रमण के दौरान डीएम ने 13वें वित्त आयोग, मनरेगा, विधायक निधि, क्षेत्र पंचायत निधि, राज्य वित्त की पासबुकों के साथ ही समाज कल्याण विभाग की गौरा देवी कन्याधन, इंदिरा आवास, दीनदयाल आवास आदि की पंजिकाओं का भी अवलोकन किया।

रावत ने प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना की भी जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना के अंतर्गत शत प्रतिशत लोगों के बीमा कराने के निर्देश भी दिये। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी अमर सिह गुंज्याल सहित ब्लाक के कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें