फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण के हत्यारों को जल्द पकड़ने की मांग

Fri, 04 Dec 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 अरुण पाल की हत्या का खुलासा नहीं होने से क्षुब्ध वाल्मीकि समाज ने बृहस्पतिवार को नगर निगम से लेकर कोतवाली तक जुलूस निकाला।
विज्ञापन


उन्होंने तहसील में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर घटना का खुलासा सात दिसंबर तक करने की मांग की। खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 

उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार को जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल लोग अरुण पाल के हत्यारों को पकड़ने की मांग कर रहे थे।

नारेबाजी करते हुए समाज के लोग कोतवाली में पहुंचे। इसके बाद समाज के प्रमुख लोगों ने तहसील में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में कहा है कि सात दिसंबर तक घटना का खुलासा नहीं होने पर समाज के लोग उग्र आंदोलन करेंगे। इसके साथ ही सफाई कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल करेंगे।

ज्ञापन देने वालों में स्वच्छकार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राहत भाई, अशोक राज, प्रदेश अध्यक्ष राम औतार राजौर, ललित वाल्मीकि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें